Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट में बिखेरी चमक

भारतीय चेस खिलाड़ी वर्तमान में दुनिया भर में चल रहे कुछ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं

14 May 2025

भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट में बिखेरी चमक

भारतीय चेस खिलाड़ी वर्तमान में दुनिया भर में चल रहे कुछ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ प्रमुख टूर्नामेंट में, जिनमें मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा---- एशियन चेस चैंपियनशिप 2025 भारतीय शतरंज खिलाड़ियों ने एशियन चेस चैंपियनशिप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। ओपन सेक्शन में पांच पुरुष और वीमेन सेक्शन में चार भारतीय महिला खिलाड़ी टॉप 10 में शामिल हैं। महिला वर्ग में सेषाद्री रिजा ने पांच में से पांच मुकाबले जीतकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

ओपन सेक्शन में भारत के एल. श्रीहरि चौथे स्थान पर हैं, जबकि ईरान के बर्दिया दानेशवर शीर्ष पर हैं। भारत के कार्तिकेयन मुरली और निहाल सरीन भी टॉप 10 में शामिल हैं — क्रमशः सातवें और दसवें स्थान पर। यह चैंपियनशिप न केवल एशियन चैंपियन का खिताब तय करती है, बल्कि 2025 फाइडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफायर भी है।

ग्रांड चेस टूर 2025 के दूसरे चरण और क्लासिकल इवेंट ‘सुपरबेट चेस क्लासिक रोमानिया’ में भारत के डी. गुकेश को राउंड 6 में अलीरेज़ा फिरोज़ा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। छह राउंड के बाद गुकेश केवल 2 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर हैं। वहीं, भारत के दूसरे प्रतिभागी आर. प्रज्ञानानंद ने जान-क्रिज़टोफ़ डूडा से ड्रॉ खेला। उनके अब 6 में से 4.5 अंक हैं और वह अलीरेज़ा फिरोज़ा, फबियानो कारुआना और मैक्सिम वाशिए-लाग्रेव के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

फाइडे महिला ग्रां प्री श्रृंखला के ग्रॉसलोबमिंग चरण में अन्ना मुझ्यचुक और झू जिनेर 5-5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। भारत की आर. वैषाली सातवें राउंड में अलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक से हारने के बाद चौथे स्थान पर खिसक गई हैं। तान झोंगयी, जो मौजूदा महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप की रनर-अप हैं, 4.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। यह ग्रॉसलोबमिंग लेग 2024–2025 महिला ग्रां प्री की अंतिम प्रतियोगिता है और यह अगली वीमेन कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए अहम क्वालिफिकेशन इवेंट है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
भारतीय चेस खिलाड़ी वर्तमान में दुनिया भर में चल रहे कुछ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News